by Prashant singh (इंडियन कवरेज न्यूज चैनल)
रक्षाबंधन उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। कार्यक्रम में मिठाइयों का वितरण, पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। यह उत्सव भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और पारिवारिक एकता का सुंदर प्रतीक बना।







