रंजीत हनुमान मंदिर में हर शनिवार श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मंदिर प्रांगण में सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ भक्तिमय भजनों की संगीतमयी प्रस्तुति दी जाती है।सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन करते हैं और सायंकालीन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं। भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूम उठते हैं और “जय श्री राम” के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठता है।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस नियमित आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सद्भावना का संदेश फैलाना है। हर सप्ताह सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस भक्ति संध्या का हिस्सा बनते हैं।
श्री राम रणजीत इच्छा मंडल, “रणजीत हनुमान” मंदिर द्वारा कई वर्षों से हर शनिवार शाम 04 से 07 बजे तक “रणजीत हनुमान” मंदिर में रणजीत बाबा के चरणों में “सतीश शर्मा” जी काका व “राकेश मिश्रा” जी ओर टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड व भजनों की भावमय प्रस्तुति दी जाती है।










