यूपी के ग्रेटर नोएडा से यह मामला सामने आया है, पति ओर सास ने मिलकर बहू को बेहरमी से पीटा फिर जला दिया , आरोप है कि उनसे ससुराल वालों ने दहेज के लालच में निक्की नाम की महिला को जलाकर मार दिया। महिला को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक निक्की की बहन के बयान पर पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति विपिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। अन्य परिजनों की पुलिस तलाश कर रही है।










